images

2022-08-30 20:00:17

मंत्री सुश्री ठाकुर की मलेशिया के उप पर्यटन मंत्री से मुलाकात

पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने मलेशिया के पर्यटन, कला और संस्कृति उप मंत्री दातो'सेरी एडमंड संथारा रामानायडु से पुत्रजया में मुलाकात की। मंत्री सुश्री ठाकुर ने उप मंत्री दातो'सेरी एडमंड संथारा रामानायडु को प्रदेश की गोंड पेंटिंग भेंट की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला भी उपस्थित रहे। मंत्रीद्वय ने प्रवासी संबंधों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, भौगोलिक निकटता और सीधी उड़ान कनेक्टिविटी को देखते हुए दोनों देशों के बीच पर्यटन आदान-प्रदान की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बात की। साथ ही मंत्रीद्वय ने कुआलालंपुर में ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल का भी भ्रमण कर शिक्षको और विद्यार्थियों से संवाद भी किया।